HomeBiharBJP सांसद पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- मुसलमानों की तरफ बुरी नजर...

BJP सांसद पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के कारण बिहार में राजनीति गरमायी हुई है. अररिया में बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. जिस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कोई भी अल्पसंख्यक भाइयों को बुरी नजर से देखने का प्रयास करेगा तो राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव चुप नहीं बैठेगा, ऐसे लोगों की हम ईंट से ईंट बजा देंगे.

तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक लाइफ में कहा कि हिंदू और मुसलमान को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है. अररिया के संसद में जिस भाषा का प्रयोग किया है, मैं उसका कड़ा विरोध करता हूं. उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी में सभी लोगों का योगदान है. बिहार के लोगों से अपील करते हुए आरजेडी नेता कहा कि मुद्दे की बात होनी चाहिए. पढ़ाई-लिखाई, सिंचाई और कमाई की बातें होनी चाहिए. सांप्रदायिक शक्ति जो आज तांडव कर रही है और दंगा करवाने का प्रयास किया जा रहा है, इसका विरोध होना चाहिए.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मेरी सांस है, मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डट कर खड़ा रहूंगा. इसके साथ ही उन्होंने भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को आगाह करते हुए कहा कि मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे.

आगे उन्होंने कहा कि इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सबका योगदान है. मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मेरी सांस है मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डट कर खड़ा रहूंगा और मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि आज की तारीख में सीएम वैसे लोगों के साथ खड़े हैं, जो नफरत की भाषा बोल रहे हैं. ऐसे लोगों को Y श्रेणी की सुरक्षा नीतीश कुमार दे रहे हैं, जो लोग नफरत फैला रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज भाजपा के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान दिया और आज ही उस सांसद को नीतीश कुमार जी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home