HomeBiharशेखपुरा में अवैध खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटा, कई...

शेखपुरा में अवैध खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटा, कई कामगारों के मलबे में दबे होने की आशंका

लाइव सिटीज, शेखपुरा: शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अवैध खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। घटना चंकदरा का है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई मजदूर फंसे हुए हैं। वहीं तीन मजदूर इस घटना में गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। वहीं पत्थर गिरने से मलबे में कई वाहन भी दब गए हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल वो घटना का जायजा ले रहे हैं।

वहीं हादसे के बाद खनन एजेंसी के मुंशी, मैनेजर सहित सभी कर्मी वहां से फरार हो गए।पहाड़ गिरने से बने हजारों टन पत्थर के मलबे को हटाने के लिए एजेंसी काम कर रही है। मलबा में किसी के दबा होने को लेकर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments