HomeBiharमालगाड़ी के पेट्रोल भरे वैगन में लगी आग, टला हादसा

मालगाड़ी के पेट्रोल भरे वैगन में लगी आग, टला हादसा

लाइव सिटीज, कटिहार: कटिहार में बड़ा हादसा टल गया. मालगाड़ी के पेट्रोल भरे वैगन में आग लग गयी. आग लगने के कारण विस्फोट भी हुआ. इसके चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया है. घटना कटिहार-कुमेदपुर रेलखंड का है. लाभा स्टेशन पर गुड्स लाइन में खड़ी मालगाड़ी में आग लग गयी. हालांकि आग कैसी लगी इसका पता नहीं चल पाया है.

बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब गुवाहाटी की ओर से आ रही तेल से भरी मालगाड़ी के डिब्बे में एक जोरदार आवाज हुई. थोड़ी ही देर में मालगाड़ी के वैगन में आग का शोला उठने लगा. मालगाड़ी में आग लगा देख स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ने लगे. इसी दौरान फिर विस्फोट हुआ और एक किशोर झुलस गया.

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, रोशना थाना और प्राणपुर थाना पुलिस पहुंची. फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं झुलसे किशोर को इलाज के लिये प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां से कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. किशोर का पीठ गंभीर रूप से झुलस चुका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home