HomeBiharबिहार के सभी सरकारी स्कूलों में टंगेगी टीचर की तस्वीर, शिक्षा विभाग...

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में टंगेगी टीचर की तस्वीर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सभी 77,856 सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की तस्वीर टंगेगी। विद्यालयों में शिक्षकों की तस्वीर फ्लैक्स पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक पदस्थापित शिक्षकों को जान सकेंगे।

इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय ने आदेश दिया है। यह आदेश सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए है।इन विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों की तस्वीर फ्लैक्स पर प्रदर्शित करने को लेकर केंद्र सरकार ने बिहार सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।

केंद्र सरकार के आदेश के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।यह निर्देश बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपी) के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रंजन सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीईओ) को दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home