HomeBiharबांका में कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर बच्चियां तालाब में गई थीं नहाने,...

बांका में कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर बच्चियां तालाब में गई थीं नहाने, डूबने से 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, बांका: बांका के चांदन प्रखंड के आनंदपुर थाना क्षेत्र के चांदवारी पंचायत अंतर्गत बेहरार गांव में मंगलवार की सुबह कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर तालाब में नहाने गई 5 बच्चियों में से 4 की डूबने से मौत हो गई. इस घटना में एक बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे परिजन इलाज के लिए जमुई जिले के सिमलतुला अस्पताल ले गए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है. 

मृतक बच्चियों की पहचान बेहरार ग्राम निवासी शंकर यादव की 14 वर्षीय पुत्री पुनम कुमारी, बजरंगी यादव की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी, संजय यादव की 12 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, विनोद यादव की 15 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, पिरोती कुमारी (12 वर्ष) की बेहोशी के हालात में इलाज चल रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पांच बच्चियां मंगलवार की सुबह तालाब में स्नान करने गई हुई थीं. इस दौरान बच्चियां डूबने लगीं. बच्चियों की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पर पहुंचे और सभी को काफी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला, जिसमें पूनम कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण अन्य चार बच्चियों को जमुई जिले के सिमलतुला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेहोशी की हालात में एक बच्ची का इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home