HomeBiharबेगूसराय में जनता दरबार के दौरान युवक ने किया गिरिराज सिंह पर...

बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान युवक ने किया गिरिराज सिंह पर हमला, पुलिस ने लिया ये एक्शन

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार को आयोजित जनता दरबार का समापन होते ही एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला कर दिया. उसने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. हमला करने वाले युवक की पहचान लखमिनिया निवासी वार्ड पार्षद शहजादुज्जमा उर्फ सैफी के रूप में की गई है.

दरअसल, जनता दरबार के बाद जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वहां से जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी शहजादुज्जमा ने माइक पकड़ कुछ अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया. जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध भी किया गया. इसी बीच शहजादुज्जमा ने अचानक मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. स्थिति बिगड़ती देख शहजादुज्जमा को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह उग्र हो गया और केंद्रीय मंत्री पर हाथ उठाने की कोशिश की. हालांकि गिरिराज सिंह इस हमले में बच गए.

केंद्रीय मंत्री पर अचानक हुए इस हमले से वहां पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहजादुज्जमा को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने ये कदम क्यों उठाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home