HomeBiharबेगूसराय में NIA की छापेमारी, नक्सली कनेक्शन को लेकर बिहारी पासवान समेत...

बेगूसराय में NIA की छापेमारी, नक्सली कनेक्शन को लेकर बिहारी पासवान समेत पांच को उठाया

लाइव सिटीज, बेगूसराय: एनआईए की टीम ने बेगूसराय में छापेमारी कर पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. एनआईए टीम सुबह सुबह बेगूसराय के तेयाय थाना क्षेत्र के पालीगांव पहुंची. एनआईए की टीम ने वहां से बिहारी पासवान समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार एनआईए ने छापा मारकर तेयाय थाने के पाली गांव में राकेश पासवान उर्फ बिहारी पासवान को गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों बेगूसराय में नक्सली संगठन की गतिविधियों में तेजी आ रही थी.

इस नक्सलियों का ग्रुप बेगूसराय के बाहर के नक्सलियों से जुड़ा है. बुधवार की सुबह पाली स्थित तीन मंजिले मकान को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. खबर लिखे जाने तक छापामारी जारी है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home