HomeBiharयुवाओं के लिए खुशखबरी, BPSC TRE 4 में 1.60 लाख शिक्षकों की...

युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSC TRE 4 में 1.60 लाख शिक्षकों की बहाली होगी, जानें कब होगा विज्ञापन जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बहुत जल्द चौथे चरण का विज्ञापन निकाला जाएगा. चौथे चरण में 1.60 लाख शिक्षकों के पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी. बीपीएससी शिक्षक बहाली तीसरे चरण की रिजल्ट आने के बाद ही चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा की वैकेंसी निकलेगी. इसमें कंप्यूटर शिक्षकों के 25000 पद से अधिक होने की संभावना है. इसके अलावा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान, गणित और भाषा विषयों के पदों पर भी अच्छी खासी वैकेंसी आएगी

राज्य सरकार ने मार्च में आई शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन किया है. इसके तहत अब शिक्षक अभ्यर्थी तीन के बजाय 5 अटेम्प्ट दे सकते हैं. यानी जो अभ्यर्थी तीनों चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनका अटेम्प्ट खत्म हो रहा था वह अगला दो अटेम्प्ट और दे सकते हैं. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 2.50 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों को सीधा इसका फायदा होगा.

बता दें कि एक से डेढ़ साल के भीतर तीन चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा आयोजित कर ली गई है. अभ्यर्थियों की अब शिकायतें दूर हुई है और वह आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए मन से तैयारी करेंगे. पूर्व से जो तीन अटेम्प्ट था उससे अभ्यर्थी तनाव में रहते थे. कई शिक्षक अभ्यर्थी तीसरे चरण के शिक्षक बहाली परीक्षा में इसलिए शामिल नहीं हुए की तैयारी अच्छी नहीं है. इस बार नहीं हुआ तो सारा अटेम्प्ट खत्म हो जाएगा. अभ्यर्थियों की यह दुविधा अब दूर हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home