HomeBiharबिहार विधानसभा मानसून सत्र चौथा दिन, विपक्ष के हंगामे को लेकर 2...

बिहार विधानसभा मानसून सत्र चौथा दिन, विपक्ष के हंगामे को लेकर 2 बजे तक सदन स्थगित, सेकेंड हाफ में बजट पर चर्चा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. विपक्षी नेताओं के हंगामे के कारण सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. दोपहर 2 बजे के बाद एक बार फिर कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी. पिछले दो दिनों से विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन के कार्यवाही सही ढंग से नहीं चल पा रही है. ऐसे हंगामे के बीच सरकार जरूर महत्वपूर्ण विधेयक पास करा रही है लेकिन जनता के सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है.

गुरुवार को आज प्रश्न काल में कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और अन्य से संबंधित प्रश्न सदन में लाए गए लेकिन तेजस्वी यादव इस दौरान मौजूद नहीं रहे. इस कारण विपक्ष ने सरकार का जवाब नहीं लिया और हंगामा करने लगे. विपक्ष के हंगामा को देखते हुए सदन को स्थगित कर दिया गया है.

दूसरे हाफ में सरकार की ओर से प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और चर्चा के बाद सरकार का प्रश्नों का उत्तर देगी. सरकार विनियोग विधेयक सदन से पास कराएगी. प्रथम अनुपूरक बजट 47512 करोड़ से अधिक का है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home