HomeBiharबजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले हम पार्टी के...

बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले हम पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, विशेष पैकेज दिये जाने पर जताया आभार

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण सिंह ने बुधवार को दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और आम बजट में बिहार को मिली सौगातों के लिए उनका और पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

उन्होंने बिहार को मिले 58900 करोड़ की मदद की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार की आर्थिक कमजोरी ऐतिहासिक कारणों से है। केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की दिशा में कोई भी काम नहीं किया। वहीं, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार को 58900 करोड़ का स्पेशल पैकेज मिला है। इस मदद से बिहार के विकास को गति मिलेगी। अपने सीमित संसाधनों के बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उम्मीद से अच्छा बजट पेश किया है। बिहार के लिए 58900 करोड़ के पैकेज की घोषणा और गया-बोधगया में कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार जताया। साथ ङी उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन की सीमा 10 से बढ़ाकर 20 लाख किये जाने से लघु उद्यमियों को इससे काफी लाभ मिलेगा। छोटे उद्यमियों की प्रगति का रास्ता खुलेगा। इससे विकास को नई गति के साथ निरंतरता भी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home