HomeBiharनदी में डूबने से एक साथ 3 बच्चों की मौत, भीषण गर्मी...

नदी में डूबने से एक साथ 3 बच्चों की मौत, भीषण गर्मी से बचने के लिए नहाने गये थे तीनों

लाइव सिटीज, मधुबनी: मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक साथ तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 

घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। जहां इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे खिलौना बनाने के लिए नदी के पास मिट्टी काटने गये थे। तभी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान बच्चे नदी में नहाने चले गये। नहाने के दौरान तीनों बच्चे नदी में डूब गये और एक साथ तीनों की मौत हो गयी।

मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है। जिनकी पहचान धनौजा गांव निवासी मोहन मंडल के 8 वर्षीय पुत्र गुड्डू मंडल और 10 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी और गांव के ही दिवेश मंडल के10 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home