HomeBiharदिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजनों से...

दिवंगत भाजपा नेता सुशील मोदी के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिजनों से की मुलाकात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर पटना में दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया था।

नीतीश कुमार पिछले दो दिनों से बीमार थे। 14 मई को खबर आई थी कि नीतीश कुमार को फीवर हो गया था। पीएम मोदी के नामांकन में भी नीतीश कुमार नहीं पहुंचे थे।

हालांकि, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मीडियो बातचीत नहीं की। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने आज शिवहर में चुनावी संभा को संबोधित किया। उन्होंने जदयू प्रत्याशी के लिए चुनाव किया। शिवहर से लौटते ही सीएम नीतीश एयरपोर्ट से सीधे दिवंगत सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home