HomeBiharपश्चिम चंपारण में शराब धंधेबाज और पुलिस में मुठभेड़, दो को लगी...

पश्चिम चंपारण में शराब धंधेबाज और पुलिस में मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक की मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारे के इलाके में बीती रात पुलिस और शराबबंदी धंधेबाजों के बीच मुठभेड़ हो गयी. घटना बैरिया प्रखंड के बैजुआ दियारे की है. पुलिस और शराब धंधेबाजों के बीच करीब तीन घंटे तक मुठभेड़ हुई है. जिसमें दोनों तरफ से करीब 50 राउंड गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि मुठभेड़ में एक शराब धंधेबाज मारा गया है.

वहीं एक अन्य धंधेबाज बैरिया प्रखंड के बैजुआ गांव निवासी ध्रुप यादव के जख्मी होने की सूचना है. मृत शराब धंधेबाज बैरिया प्रखंड के बैजुआ गांव निवासी जटा यादव(40) है. उसके विरूद्ध बैरिया और श्रीनगर थाने में शराब तस्करी से संबंधित मामला भी दर्ज है. पुलिस ने मृत धंधेबाज के शव को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया गया है.

जख्मी शराब धंधेबाज को लेकर उसके सहयोगी फरार हो गए है. मुठभेड़ के बाद फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए जिले के चार थानों की पुलिस अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी में नगर थाना, नौतन, बैरिया, और श्रीनगर थाने की पुलिस शामिल है.

सडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पुलिस पर हमला कर फरार धंधेबाजों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है. घटनास्थल से दो दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस की ओर से कोई हताहत नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home