HomeBiharबिहार में पछुआ हवा का प्रभाव कम होते ही सताने लगेगी गर्मी,...

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव कम होते ही सताने लगेगी गर्मी, इन जिलों का तापमान बढ़ा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरवाट दर्ज की गई थी, लेकिन आज यानी रविवार से पछुआ हवा का प्रवाह खत्म हो जाएगा. जिससे प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. शुक्रवार से ही पछुआ हवा का असर कम होने लगा था.हालांकि अभी भी प्रदेश में सुबह और शाम के वक्त हल्के ठंड का एहसास हो रहा है, वहीं दिन के समय लोगों को गर्मी सताने लगी है.

इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में तापमान बढ़ने की जानकारी दी गई. मौसम विभाग की मानें तो 30 शहरों के अधिकतम और 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 5 दिनों तक मौसम में तापमान में सामान्य बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर मौसम के हाल की जानकारी दी. विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में वृद्धि देखने को मिली. वहीं सबसे गर्म जिला खगड़िया रहा, जिसका अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी रहा.

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के साथ 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जिन जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, उनमें मधुबनी, किशनगंज, वैशाली, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, गया आदि जिले शामिल हैं. वहीं जिन जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, उनमें कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भोजपुर, पटना, नवादा, बक्सर आदि शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home