HomeBiharCM नीतीश कुमार समेत 11 विधान पार्षदों की सीट पर चुनाव की...

CM नीतीश कुमार समेत 11 विधान पार्षदों की सीट पर चुनाव की घोषणा,जानें शेड्यूल

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में विधान पार्षद का चुनाव होना है.इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयारी की जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को अधिसूचना जारी की जायेगी.अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रकिया शुरू हो जायेगी.11 मार्च तक नामांकन किया जायेगा और जरूरत पड़ने पर 21 मार्च को वोटिंग होगी.

बताते चलें कि बिहार विधान परिषद चुनाव की 11 सीटें 6 मई को खाली हो रही हैं.,जिसके लिए चुनाव आयोग चुनाव की तैयारी में जुट गया है.इन 11 सीटों में सीएम नीतीश कुमार की भी सीट हैं.

सीएम नीतीश के साथ ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी, खालिद अनवर, प्रेमचंद मिश्रा, मंगल पांडेय, रामचंद्र पूर्वे, रामेश्वर महतो, संजय पासवान, शैयद शहनवाज हुसैन, संजय कुमार झा और संतोष कुमार सुमन का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home