HomeBiharभगवान शिव की शरण में काशी पहुंचे वीआईपी के प्रमुख सहनी, बाबा...

भगवान शिव की शरण में काशी पहुंचे वीआईपी के प्रमुख सहनी, बाबा विश्वनाथ की आराधना की

लाइव सिटीज, पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचे और पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर काशी पहुंचे और सीधे बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा का गंगा जल और दूध से अभिषेक किया और प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कामना की कि भोलेनाथ हमें धर्म, शांति और समृद्धि के पथ पर लेकर जाएंगे। बाद में उन्‍होंने नव-निर्मित काशी विश्‍वनाथ धाम गलियारे का अवलोकन किया। उन्‍होंने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव के भी दर्शन किए।

पूजा अर्चना करने के बाद सहनी ने गंगा का नाव द्वारा भ्रमण किया। उनके साथ वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी साथ रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home