HomeBiharटला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 32 डिब्बों को...

टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 32 डिब्बों को छोड़ 10 KM आगे निकल गया इंजन

लाइव सिटीज, छपरा: बिहार के सारण में शनिवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। छपरा सोनपुर रेलखंड पर बड़ा गोपाल स्टेशन व गोल्डिनगंज स्टेशन के बीच यह घटना हुई। कपलिंग टूट जाने से चलती हुई मालगाड़ी दो भागों में बंट गई हादसा होते होते बच गया। एक हिस्से में 8 डब्बों को लेकर इंजन दस किलोमीटर आगे निकल गया तब ड्राइवर को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया है। किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कपलिंग टूटने के कारणों की विभाग के स्तर पर जांच होगी

जानकारी के अनुसार बड़ा गोपाल स्टेशन से मालगाड़ी छपरा की ओर जाने के लिए प्रस्थान किया। जैसे ही ट्रेन का इंजन बड़ा गोपाल स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल से आगे निकला कि कपलिंग उखड़ गया। इसके साथ ही ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई जिसका पता किसी को नहीं चला। इंजन चला रहा ड्राइवर मालगाड़ी की आठ बोगियों को लेकर आगे निकल गया और बचे हुए बत्तीस बोगी बड़ा गोपाल स्टेशन पर रह गईं। स्पीड कम होने पर धीरे-धीरे रूक बड़ा गोपाल में ही रुक गईं।

ट्रेन के गार्ड ने इसकी सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी। बड़ा गोपाल से गोल्डिनगंज स्टेशन को हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद वहां ट्रेन को रोका गया। यह एक महज संयोग है कि छपरा में ब्लाकिंग के चलते अधिकांश ट्रेन रद्द हैं और उस वक्त किसी ट्रेन का समय भी नहीं था। अन्यथा एक बहुत बड़ा हादसा जरुर होता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home