HomeBiharजीतन राम मांझी ने क्यों कहा, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश...

जीतन राम मांझी ने क्यों कहा, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं, ललन बाबू को समझना चाहिए

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के लिए आज का दिन बहुत बड़ा रहा। ललन सिंह अब जदयू के पूर्व अध्यक्ष हो गए हैं। और एक बार फिर नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की कमान खुद संभाल ली है। नीतीश पहले भी पार्टी के सर्वेसर्वा नेता और अब पार्टी के अध्यक्ष भी बन गए हैं। जिसके बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। हम संरक्षक और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। और कहा कि नीतीश ने ललन का भी पत्ता काट दिया। साथ ही उन्हें ठग करार दिया है।

जीतन मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा। नीतीश कुमार की 3 वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए, RCP बाबू, शरद यादव, दिगविजय सिंह के ना हुए वो उनके कैसे होंगें? “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”

आपको बता दें आज दिल्ली में जदयू कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा का ऐलान किया और नीतीश कुमार से अध्यक्ष पद संभालने का अनुरोध किया। जिसे नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया। ललन सिंह ने इस्तीफा देने की वजह चुनावी व्यस्था बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home