HomeBiharलखीसराय गोलीकांड पर भड़के विजय सिन्हा, बोले- 'बिहार में चल रहा है...

लखीसराय गोलीकांड पर भड़के विजय सिन्हा, बोले- ‘बिहार में चल रहा है सत्तापोषित नरसंहार’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लखीसराय में एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मार दी जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद एक बार फिर से बिहार में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. लखीसराय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पूरे मामले को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया है.

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासनिक अराजकता के कारण पूरी तरह से लखीसराय में गुंडाराज स्थापित हो गया है. छठ महापर्व को लेकर इतने सुरक्षा के बीच एक ही परिवार के 06 लोगों को दिन दहाड़े गोली मार दी गई और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है. सत्ता संरक्षित अपराधी को बचाने का खेल चल रहा है.

विजय सिन्हा ने कहा की इस अपराध में दारू और बालू माफिया गैंग के लोग हैं. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो. स्थानीय प्रशासन सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने में लगी है. मामला को भटकाने में लगी है. यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. ये हत्या नहीं जातीय नरसंहार है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home