HomeBiharपटना जंक्शन पर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, स्टेशन पर...

पटना जंक्शन पर ट्रेन में बम की खबर से हड़कंप, स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू

लाइव सिटीज, पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सवारी गाड़ी में बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ट्रेन में बम की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस अलर्ट हो गई है। सवारी गाड़ी के पटना जंक्शन पहुंचने के बाद उसकी सघन जांच की जा रही है। 

गया-पटना सवारी गाड़ी में बम की खबर के बाद पटना जक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम और रेल पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान पहुंचे हैं और पूरे ट्रेन को सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ स्टेशन परिसर में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है।

बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को भी पटना जंक्शन पर बम की अफवाह से हड़कंप मच गया था। बम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे थे और स्टेशन की सघन तलाशी ली गई थी। पटना जंक्शन के स्टेशन मैनेजर को किसी शख्स ने फोन कर बम की जानकारी दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में रेल पुलिस के बड़े अधिकारी डॉग और बम स्क्वायड की टीम पटना जक्शन पहुंची थी और स्टेशन के चप्पे चप्पे की चलाशी ली थी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home