HomeBiharदो हिस्सों में बंटी चलती हुई मालगाड़ी, बिहार में टला बड़ा रेल...

दो हिस्सों में बंटी चलती हुई मालगाड़ी, बिहार में टला बड़ा रेल हादसा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के जमुई में झाझा गिद्धौर मुख्य रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल दादपुर हाल्ट के पास चलती मालगाड़ी के पीछे के दो डिब्बों की कपलिंग टूट गई. इससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. गार्ड और ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. इस दौरान मुख्य रेलखंड पर रेल परिचालन 35 मिनट तक बाधित रहा.

दरअसल झाझा दिशा से बरौनी की ओर जा रही मालगाड़ी दादपुर हाॅल्ट के पास जैसे ही पहुंची उसके डिब्बों की कपलिंग अलग हो गई. अचानक खुलने से मालगाड़ी का इंजन शेष डिब्बों को लेकर आगे बढ़ गया जबकि पीछे के दो डिब्बे लुढ़कते हुए आ रहे थे. मालगाड़ी के गार्ड को झटका लगने पर देखा तो ट्रेन की शेष बोगियां आगे बढ़ रहीं थीं, जिसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर को दी.

इंजन के ड्राइवर ने ट्रेन को रोककर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. दादपुर के स्टेश मास्टर ने झाझा कंट्रोल रूम को इस मामले की सूचना दी गई. तब तक मुख्य रेलखंड पर यातायात प्रभावित हो गया. टूट चुकी कपलिंग की मरम्मती कर फिर से अलग हुए डिब्बों को जोड़ा गया. तब जाकर मालगाड़ी आगे की ओर रवाना हुई.

इस बीच झाझा रेलवे स्टेशन पर 3 बजकर 55 मिनट मे आई टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस को झाझा रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया. दादपुर में मालगाड़ी के मरम्मती का कार्य पूरा होने पर टाटा दानापुर एक्स्प्रेस को 4 बजकर 30 मिनट में अगले स्टेशन के लिये रवाना किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home