HomeBiharइथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, मची अफरा...

इथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान, मची अफरा तफरी

गोपालगंज के इथेनॉल फैक्ट्री के निर्माणाधीन यूनिट के कूलिंग यूनिट में अचानक आग लग गई. जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है. वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया. घटना शनिवार दोपहर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजा पट्टी स्थित सोनासती इथेनॉल फैक्ट्री की है.

जहां फैक्ट्री के निर्माणाधीन यूनिट में ये घटना हुई है. फैक्ट्री के कर्मियों ने बैकुंठपुर पुलिस को ममाले की सूचना दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. 

वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इथेनॉल प्लांट में आग की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पड़ोसी जिले से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई. जिसने आग पर काबू पा लिया वरना घटना और भी बड़ी हो सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार इस अगलगी में 30 से 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home