HomeTrendingझारखंड: बेटे से मिलने आई महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड: बेटे से मिलने आई महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता हेंब्रम को गिरफ्तार किया है. बीते सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़े विनोद वर्णवाल उर्फ राजेश वर्णवाल की निशानदेही पर यह सफलता पुलिस को मिली है. सुनीता चकाई थाना इलाके के अति उग्रवाद प्रभावित जंगली इलाका बाराजोर गांव की रहने वाली है. हालांकि, भेलवाघाटी थाना पुलिस ने इस मामले की पुष्टि अभी नहीं की है.

दरसअल, सुनीता बीती देर रात अपने इकलौते पुत्र से मिलने अपने घर बाराजोर आई हुई थी, जिसकी भनक भेलवाघाटी थाना पुलिस को लगी. इसके बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की गई. उसके पास से पुलिस ने हथियार व कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है.

बताया जाता है कि सुनीता ने वर्ष 2008 में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के तेतरिया बाजार में तीसरी के ढिबरा व्यवसाई दासो साव की हत्या कर दी थी. हालांकि, उस वक्त सुनीता के साथ और भी कई नक्सली शामिल थे. इसके बाद भेलवाघाटी थाना में कांड संख्या 166/08 के तहत सुनीता हेंब्रम सहित कई नक्सलियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home