HomeBiharबाबा बागेश्वर के बाद अब जया किशोरी आएंगी पटना, पूरा शेड्यूल तैयार,...

बाबा बागेश्वर के बाद अब जया किशोरी आएंगी पटना, पूरा शेड्यूल तैयार, जानिए कहां होगा आयोजन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बागेश्वर बाबा यानी पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बाद अब एक और कथावाचक का बिहार आगमन होने जा रहा है। जी हां, कथावाचक जया किशोरी भी अगले महीने पटना आ रही हैं। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरा शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कथावाचक जया किशोरी आगामी 16 जुलाई को पटना आएंगी। उनकी कथा गांधी मैदान के पास बापू सभागार में होगा, जहां कथा के साथ-साथ संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा।

कथावाचक जया किशोरी के कार्यक्रम की विशेष बात ये है कि इसमें VVIP और VIP गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। टिकट के रेट भी निर्धारित कर दिए गये हैं। टिकट के दाम 600 रुपये से शुरू होकर 10 हजार रुपये तक जा रहा है। गौरतलब है कि जया किशोरी एक कथावाचक होने के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home