HomeBiharसड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौटने के...

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौटने के दौरान पलटी कार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र के नाउर गांव के समीप कार दुर्घटना में रोहतास के दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पटेल गली निवस्सी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार (39 वर्ष) एवं उमेश प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं।

दोनों मृतक दोस्त थे। बताया जाता है कि दोनों झारखंड के जपला शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होकर वापस डेहरी लौट रहे थे। इसी दौरान नाउर गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन चीत्कार मारकर रोने लगे। दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home