HomeBihar​वो बलम के लिए गई थी सजने धजने, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के खौफनाक...

​वो बलम के लिए गई थी सजने धजने, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के खौफनाक कदम से मच गया कोहराम 

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मुंगेर में शादी के लिए सजने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारने वाले युवक की पहचान बिहार पुलिस के जवान अमन कुमार के रूप में की गई।​अमन कुमार पटना में पदस्थापित है।

बरात आने के पहले 26वर्षीय युवती ब्यूटी पार्लर में तैयार हो गई थी। इसी दौरान उसके प्रेमी ने उसे गोली मार दी। गोली युवती के कंधे से पीछे से लगते दाहिने साइड सीना से निकल गई। आनन-फानन में युवती को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

प्रेमी ने खुद को युवती को गोली मारने के बाद खुद को जान से मारने की नीयत से कनपटी में सटाकर पिस्तौल से फायर किया। लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर के एक लड़के ने गोली चलाने युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूट कर भाग गया।प्रेमी युवक ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस कर लड़की को गोली मारी। युवती बरात आने से ठीक पहले एक प्रसिद्ध ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी

कोतावली थाना प्रभारी धीरेंद्र पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में की गई। युवक पटना का रहने वाला बताया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments