HomeBiharभारत एक हिंदू राष्ट्र, नीतीश को चला रहे हैंडलर'-हरिभूषण ठाकुर बचौल

भारत एक हिंदू राष्ट्र, नीतीश को चला रहे हैंडलर’-हरिभूषण ठाकुर बचौल

लाइव सिटीज, पटना: भले ही बागेश्वर बाबा बिहार की धरती से मध्यप्रदेश चले गए हों लेकिन उनके उछाले गए मुद्दे से राजनीतिक सरगरमी बढ़ रही है. भारत एक हिन्दू राष्ट्र है, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बयान का बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है. हमारे देश का आदर्श वाक्य है, ‘सत्यमेव जयते’. सत्यमेव जयते हिन्दू ग्रंथ से लिया गया है. समय आने पर इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है.

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तर्क देते हुए कहा कि जब कोई नेता किसी कार्य का शुभारंभ करते हैं तो पहले नारियल फोड़ा जाता है, इससे प्रतीत होता है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, केवल अधिकारी घोषणा बाकी है. समय आने पर यह भी अधिकारी घोषणा कर दी जाएगी.

बीजेपी विधायक ने मुख्यमत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश अब अपनी मर्जी से फैसले नहीं लेते. उन्हें हैंडलर चलाते हैं. उन्होंने कहा कि जब सीएम नीतीश ओडिशा के दौरे पर थे थे तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया था. यही हाल महाराष्ट्र में भी था. उनके हाथ से माइक ले लिया गया. झारखंड में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. नीतीश को अब सिर्फ हैंडलर ही चलाते हैं. नीतीश कुमार जेसे नेता के साथ जब ऐसा व्यवहार हो रहा है तो अब उनके ऊपर बोलने का कोई मतलब नहीं रह जाता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home