HomeBihar15 DM सहित 24 IAS ट्रेनिंग के लिये जाएंगे मसूरी, 22 मई...

15 DM सहित 24 IAS ट्रेनिंग के लिये जाएंगे मसूरी, 22 मई से 16 जून तक होगा प्रशिक्षण

बिहार के 14 जिलों के डीएम समेत 24 आइएएस अधिकारी लंब छुट्टी पर जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई। सभी अधिकारी 2013, 14, और 2015 बैच के IAS हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में होगी । लेटर में बताया गया है कि 22 मई 2023 से 16 जून 2023 तक इन सभी आईएएस अधिकारियों की अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रशिक्षण चरण- 3 होगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को जानकारी दी है. जिन जिलों के डीएम प्रशिक्षण प्राप्त करने जाने वाले हैं उनमें किशनगंज, सारण, भागलपुर, रोहतास, नवादा, बेगूसराय, नालंदा,खगड़िया,वैशाली,पूर्वीचंपारण, औरंगाबाद, छपरा,सीतामढ़ी, कैमूर और शेखपुरा के डीएम शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home