HomeBiharबिहार में केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में चूक, नित्यानंद राय के काफिले...

बिहार में केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में चूक, नित्यानंद राय के काफिले पर हमला

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पूर्वी चंपारण से पटना जा रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले पर हमला हुआ है. एक व्यक्ति ने मंत्री के काफिले में शामिल दो गाड़ियों पर लाठी से वार किया. इससे दोनों गाड़ियों के शीशे टूट गए. वहीं काफिले में शामिल एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह वारदात शनिवार शाम की है. पुलिस ने मौके से हमलावार अमित साह को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि वह मानसिक विक्षिप्त है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को पूर्वी चंपारण के सरोतर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. यहां से शाम को वह पटना जाने के लिए निकले, लेकिन जैसे ही उनका काफिला साहेबगंज की ओर बढ़ते हुए विशुनपुर सरैया चौक पहुंचा, आरोपी अमित साह ने लाठी से काफिले पर हमला कर दिया।

संयोग ठीक था कि मंत्री की गाड़ी आगे निकल गई थी. लेकिन उनके काफिले में पीछे चल रही दो गाड़ियों पर लाठी लगने से शीशे टूट गए. हालांकि इस घटना के बाद भी काफिला रूका नहीं और मंत्री नित्यानंद राय सकुशल पटना पहुंच गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home