HomeBiharपटना बेउर जेल से भेजे गए पांच कुख्यात बंदी को भागलपुर, सभी...

पटना बेउर जेल से भेजे गए पांच कुख्यात बंदी को भागलपुर, सभी के विरोध हत्या समेत अन्य गंभीर मामले हैं दर्ज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पांच कुख्यात बंदी बेउर जेल से भागलपुर भेजे गए हैं।पटना जेल प्रशासन के प्रशासनिक कार्यों में आशीष सहयोग करने जेल के अंदर अवैध गतिविधियों में शामिल रहे पांच कुख्यात बंदियों को पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारा बेउर से भागलपुर केंद्रीय कारा व शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है।

इन बंदियों पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी बंदियों को पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच भागलपुर भेजा गया है। यह सभी बंदियों के विरोध नौबतपुर विक्रमपुर समेत अन्य पुलिस थानों में हत्या समेत अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं।

आदर्श केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार जेल प्रशासन के रूप में कड़क मिजाज वाले पदाधिकारी जाने जाते हैं। उन्होंने जेल में प्रशासन को सहयोग नहीं करने व जेल सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने के मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। भागलपुर के शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा में भेजे जाने वाले महेश सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार पर नौबतपुर विक्रम एवं बेयर थाने में सभी पांच मामलों में आरोपित रहे हैं। जबकि अंतर प्रांतीय कुख्यात मानिक उर्फ बबुआ उर्फ आदित्य उर्फ मानिक सिंह पर नौबतपुर विक्रम बेटा बिष्टुपुर कोतवाली, बाढ़, फुलवारी शरीफ समेत झारखंड के देवघर थाने में मामले दर्ज हैं।

इसी तरह मुन्ना सिंह एवं छोटू उर्फ प्रिंस कुमार पर भी कई मामले दर्ज हैं। इन चारों कुख्यात को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर भेजा गया है।इन सभी बंदियों के खिलाफ कई संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। सभी पांच कुख्यात के विरुद्ध जेल के अंदर सुरक्षा जैसे गंभीर प्रशासनिक मामलों में बाधा उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home