HomeBiharमहाशिवरात्रि पर अक्षरा सिंह ने पोस्ट की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'शंभु...

महाशिवरात्रि पर अक्षरा सिंह ने पोस्ट की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- ‘शंभु सबकी रक्षा करें’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अपने फैंस को अक्सर त्योहारों और पूजा पाठ के अवसरों पर शुभकामनाएं देती और सबकी रक्षा की प्राथना करती नजर आती हैं. इस बार भी अक्षरा ने महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लोगों की रक्षा की प्राथना की है. इस पोस्ट के जवाब में उनके फैंस ने भी उन्हें ‘हर-हर महादेव’ और ‘हर-हर शंभु’ लिखा है. अक्षरा की इस तस्वीर पर कुछ ही मिनटों में हजारों व्यूज मिल गए हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में अक्षरा किसी मंदिर में बैठी हुई नजर आ रहीं है, उन्होंने वाईट कलर की प्रिंटेड समीज और यलो कलर की शलवार पर वाईट चुननी ओढ़ रखी है. अक्षरा ने अपने माथे पर लाल रंग का बड़ा सा टिका भी लगा रखा है. इस सादगी भरे अंदाज में भी वो काफी सुंदर दिख रहीं है. 

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. सोशल मीडीया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फैंस भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से वेट करते रहते हैं. इनकी खूबसूरती और अदाकारी के दीवाने सैकड़ो लोग आज भोजपुरी फिल्मों और गानों को काफी पसंद करने लगे हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home